{"_id":"6137aa748ebc3ea756372bf6","slug":"hathras-if-negligence-is-found-in-drainage-cleaning-action-will-be-taken-sadabad-news-ali272581061","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जल निकासी, सफाई में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जल निकासी, सफाई में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
नौगांव में संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ सफाई के लिए ग्राम प्रधान और अधीनस्थों को निर्देशित करत
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
संचारी रोगों पर नियंत्रण के दृष्टिगत मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों के अलावा गांव कुकटई, गुरसौटी, गीगला, नौगांव, बिसावर, तसींगा एवं ताजपुर का एसडीएम अंजली गंगवार ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। किसी भी दशा में गांव में जलभराव न होने के संबंध में भी निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि जहां भी जलभराव मिला है, उन स्थानों को चिन्हित किया गया है। जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल जलनिकासी के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। नालियों और तालाबों में नियमित रूप से एंटी लार्वा स्प्रे कराने, सामुदायिक शौचालय की सफाई एवं पीने के पानी की जांच आदि कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें संचारी रोगों के प्रति सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।
मौके पर सफाई कर्मियों की प्रतिदिन उपस्थिति एवं सफाई कार्य किए के जाने के बारे में भी जानकारी ली गई। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सफाई कार्य में जरा भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। नौगांव के मजरा नगला चौधरी और नगला हरिया में जलभराव की समस्या थी। एडीओ पंचायत एव ग्राम प्रधान को जल निकासी के लिए तत्काल नाली निर्माण के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
कुछ ग्रामों में नाली निर्माण को लेकर विवाद था। मौके पर विवाद का निस्तारण कर नाली निर्माण के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम नगला हरिया में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण करने एवं नालियों से जल निकासी के लिए ग्राम पंचायत की जमीन पर बने गड्ढे को खोदकर और उसे गहराकर पोखर का रूप देने हेतु निर्देशित किया गया।