फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If Mulayam would have got those who broke the mosque arrested, it would not have made BJP's wind

हाथरस : मस्जिद तोड़ने वालों को गिरफ्तार करा लेते मुलायम, तो नहीं बनती भाजपा की हवा

Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: If Mulayam would have got those who broke the mosque arrested, it would not have made BJP's wind
हाथरस : बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भीड़। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर बुधवार को आयोजित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली ने कहा कि बाबरी मस्जिद टूटने के समय यदि मुलायम सिंह यादव मस्जिद तोड़ने वालों को गिरफ्तार करवा लेते तो ठीक था, लेकिन उन्होंने गोलियां चलवाकर कारसेवकों को मरवा डाला। इससे भाजपा के पक्ष में हवा चल गई। सपा के लोगों के यहां छापा पड़ते ही पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह आएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने चले गए। मुस्लिमों को समझ जाना चाहिए कि उनका हित बसपा में ही सुरक्षित है।
उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का प्रोजेक्ट था। इसी प्रकार जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनवाने का काम बहन जी की योजना का हिस्सा था। इन पर काम चालू किया किया गया। जमीनों का अधिग्रहण भी किया गया, लेकिन केंद्र की कांग्रेस सरकार ने एनओसी नहीं दी।
विज्ञापन

मुनकाद अली ने कहा कि बसपा की सरकार में प्रदेश में कहीं दंगे नहीं हुए। प्रदेश में कानून का राज रहा, लेकिन सपा की सरकार आते ही पूरे प्रदेश को भीषण दगों की आग में झोंक दिया गया। इन दंगों का असर यह हुआ कि वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बन गई। सपा मुस्लिम समाज को हमेशा बेवकूफ बनाकर उनका वोट ऐंठती रही है। अब मुस्लिमों को समझना चाहिए कि उनका हित केवल बसपा में है। आज बसपा सर्वजन की पार्टी बन गई है। हर जाति और वर्ग का रुझान बहन जी के साथ है। भाजपा के अधिकांश कार्य बसपा की योजना का हिस्सा है। चुनाव आते ही सपा अपने असली रूप में आ जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गीत-संगीत पर झूमे श्रोता
सिकंदराराऊ। सम्मेलन में गीत-संगीत का बोलबाला रहा। लोकगीतों पर लोग जमकर झूमे। मंच पर बैठे बसपा के पदाधिकारियों ने कई बार कार्यक्रम रोककर गीतों को सुना। संवाद

अवधेश सिंह ने किया नेताओं का सम्मान
सिकंदराराऊ। कार्यक्रम में आए बसपा को नेताओं का अवधेश सिंह ने माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा, सरदार सुरजीत सिंह, राजकुमार गौतम, सूरज सिंह जाटव, सुरेश चंद्र गौतम, केसी निराला, दामोदर सिंह, हुकम सिंह, सुधीर सिंह, सुवर्न सिंह, सत्यपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, मुकुट शर्मा, गिरीश शर्मा, लोकेंद्र सिंह, राकेश, वीरेंद्र सिंह, शमी अख्तर कुरैशी, हर्षकांत कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश सेठ, सत्यवीर व्यास, समाजप्रिय रत्न, नरेत्तम सिंह गौतम, पिंटू वर्मा, राहुल, विनय अग्रवाल, अर्जुन प्रकाश आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed