फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If more than one and a half feet space is occupied on the drain, remove it in seven days.

हाथरस : नाली पर डेढ़ फुट से ज्यादा जगह घेरी है तो सात दिन में हटा लें

Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If more than one and a half feet space is occupied on the drain, remove it in seven days.
अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक करते एसडीएम अंकुर वर्मा व सीओ सुरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर से अतिक्रमण हटाने से व्यापारियों में खलबली मची हुई है। इसको लेकर बुधवार की रात नौ बजे तहसील सभागार में एसडीएम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम ने स्पष्ट कर दिया कि कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमानुसार अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
बाजार में नाली के ऊपर डेढ़ फुट अस्थायी उपयोग स्वीकार्य होगा। जिन लोगों ने इससे ज्यादा जगह घेर रखी है वे सात दिन में हटा लें अन्यथा उसे तोड़ दिया जाएगा। बता दें कि नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यापारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कई दिन जीटी रोड, कस्बा पुरदिलनगर में बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण ध्वस्त कराया था। नगर के बाजार में दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि नाले के ऊपर से स्थायी अतिक्रमण हटा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम ने व्यापारियों से स्पष्ट कह दिया कि अतिक्रमण से आपका ही नुकसान होता है। आवागमन में बाधा पड़ती है तो झगड़ा होता है। नियमानुसार दुकानदार एक या डेढ़ फुट नाले के ऊपर अस्थायी सामान रख सकते हैं। इसे हटा कर नालियों की सफाई हो जाएगी। इससे ज्यादा या स्थायी कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed