फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If certificates are not issued, Dhangar society will boycott elections

हाथरस : प्रमाणपत्र जारी नहीं हुए तो धनगर समाज करेगा चुनाव का बहिष्कार

Tue, 27 Jul 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: If certificates are not issued, Dhangar society will boycott elections
हाथरस : टीकाराम महाविद्यालय में धनगर समाज की बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष का स्वागत करते लोग। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

टीकाराम महाविद्यालय सादाबाद में धनगर समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में धनगर समाज के लोगों को प्रमाणपत्र जारी न होने तथा आगामी विधानसभा चुनावों में धनगर समाज की दशा व दिशा पर गहन चिंतन किया गया।
अध्यक्षता कर रहे छीतरमल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उपजिलाधिकारी सादाबाद को पत्र देकर प्रमाणपत्र जारी न होने तक आमरण अनशन किया जाएगा। जो पार्टी समाज के व्यक्ति को टिकट देगी, उसी पार्टी को समाज के लोगों का एकजुट वोट जाएगा। यदि कोई पार्टी समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं देती और प्रमाणपत्र जारी नहीं होते तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसका अध्यक्ष मोहन सिंह प्रबंधक टीकाराम महाविद्यालय को चुना गया। बैठक में बृजमोहन, सत्यपाल सिंह, अशोक धनगर, माधौ सिंह, छीतर सिंह, घनश्याम सिंह, रोशनलाल, लाल सिंह, महेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, सोरन सिंह, डॉ. दरब सिंह, मुकेश कुमार, राजवीर सिंह, दिनेश, ओमवीर सिंह, विवेक कुमार, पूरन सिंह, चंद्रपाल सिंह, बेचेलाल आदि थे। संचालन जेपी धनगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed