{"_id":"5f4d3e438ebc3e3d027e2ffa","slug":"hathras-i-will-not-allow-any-worker-to-play-with-respect-yuvraj-hathras-news-ali2426077132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान से नहीं होने दूंगा खिलवाड़: युवराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान से नहीं होने दूंगा खिलवाड़: युवराज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सपा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव का सपा के जिला कार्यालय व सपा नेता मूलचंद निम के निवास पर जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के स्वाभिमान और सम्मान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।
नवमनोनीत जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव पहले यहां सपा नेता मूलचंद निम के बीएच ऑयल मिल स्थित निवास पर गए। वहां उनका वह पार्टी के नवमनोनीत जिला महासचिव जैनुद्दीन का फूलमालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया। तदुपरांत वह पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह निभाएंगे। किसी भी कार्यकर्ता के स्वाभिमान व सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे। इसके लिए चाहे उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।
सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो लोग नाराज भी हैं, वह उनके घर जाकर उन्हें मनाएंगे भी। पार्टी के हित में हर संभव काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. भाजुद्दीन, दिनेश लोधी, मूलचंद निम, अनूप निम, विजेंद्र, कायम सिंह, श्याम सिंह, मोहनलाल, महावीर सिंह, महेंद्र सिंह, सचिन अग्निहोत्री, मोहित यादव, रिंकू यादव, विकास, प्रबल प्रताप, अरविंद आदि मौजूद थे।