फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hundreds of people got vaccinated to beat Corona

हाथरस : सैकड़ों लोगों ने कोरोना को मात देने के लिए लगवाया टीका

Sat, 09 Oct 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hundreds of people got vaccinated to beat Corona
हाथरस : महिला एवं बाल विकास सुरक्षा वेलफेयर सोसायटी के टीकाकरण शिविर का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने टीकाकरण कराया।
वाद अठवरिया में शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने भगवान श्री गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविर संयोजक वीनेश यादव ने साथियों के साथ जिला प्रचारक धर्मेंद्र का स्वागत किया।
जिला प्रचारक ने देश को कोरोना मुक्त बनाने के लिये समाज के सभी लोगों से टीका लगवाने का आह्वान किया। शिविर में जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, सह नगर कार्यवाह भानु , मुरसान खंड कार्यवाह कृष्णा, वीरेंद्र माहौर, मीतेश कुमार, छोटू, तनुज यादव, सौरभ यादव, अंकुल यादव, कृष्णा यादव, जितेंद्र यादव, छोटू, तनुज आदि थे। गोपाल वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले टीकाकरण शिविर का आयोजन शिल्पा गेस्ट हाउस में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विशेष अतिथि में महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम, सोसायटी के संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर, फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। अशोक कुमार अग्रवाल एडवोकेट, पंडित गोपाल शर्मा ने सभी का टीकाकरण कराने पर जोर दिया। इधर, चामड़ गेट पर महिला एवं बाल विकास सुरक्षा वेलफेयर सोसायटी द्वारा शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने किया। इसमें 350 लोगों ने टीका लगवाया। इस मौके पर सोसायटी की अध्यक्ष ललिता पालीवाल, विवेक बंसल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed