{"_id":"5debf3818ebc3e1bda6a0e15","slug":"hathras-how-long-will-the-third-look-of-the-mandi-committee-remain-closed-hathras-news-ali2208407183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मंडी समिति की आखिर तीसरी नजर कब तक रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मंडी समिति की आखिर तीसरी नजर कब तक रहेगी बंद
विज्ञापन
मंडी समिति की ‘तीसरी नजर’ कब तक रहेगी बंद
बंदरों ने लाइन को किया क्षतिग्रस्त, मंडी प्रशासन को नहीं मिल रहा कैमरे को सही करने वाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मंडी समिति की तीसरी नजर आखिर कब तक बंद रहेगी। बंदरों ने कैमरे की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मंडी प्रशासन कई दिन बीतने के बाद अभी तक कैमरे सही नहीं करा पाया है। इस कारण मंडी की सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न लगता नजर आ रहा है।
उल्लेखनीय है कि मंडी प्रशासन ने कुछ दिन पहले करीब 90 हजार रुपये की लागत से मंडी में अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन से अधिक कैमरों को लगवाया, जिसका कंट्रोल रूम मंडी सचिव के कार्यालय में बनाया गया। मंडी में बंदरों के आतंक ने कैमरों की केबल को आतंक ने कैमरों केबल को कई जगह से काट दिया है। इस कारण मंडी की तीसरी आंख शोपीस बनी हुई है। मंडी प्रशासन कई दिनों से कैमरों को सही कराने के लिए कर्मी को तलाश रहा है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है।
इससे मंडी की सुरक्षा के साथ कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहें है। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि कैमरे की केबल को बंदरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। कैमरा सही कराने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। एक कर्मी बुलाया था जो पूरी लाइन बदलने की बात कह रहा है, जिसमें अधिक खर्चा आ रहा है। इस संबंध में अफसरों से वार्ता जारी है।