फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: House-to-house worship of snakes on Nag Panchami

हाथरस : नाग पंचमी पर घर-घर हुआ सांपों का पूजन

Tue, 02 Aug 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: House-to-house worship of snakes on Nag Panchami
हाथरस : नाग पंचमी पर बीन बजाकर सर्प दर्शन कराते सपेरे। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रावण मास की पंचमी को मंगलवार को नाग पंचमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर घर-घर में नागों का पूजन किया गया। मंदिरों में भगवान शिव की आराधना के साथ विशेष कार्यक्रम भी हुए। घर और मंदिरों में जाकर लोगों ने काल सर्प दोष मुक्ति के लिए पूजा-अर्चना की। किला स्थित दाऊजी मंदिर पर दाऊ बाबा और रेवती मैया का महाअभिषेक किया गया।
महिलाओं ने घरों के दरवाजे के बाहर नागाकृति बनाकर घी और धूप से पूजा की गई। जहां जगह मिली, वहां लोग सर्पों को दूध पिलाने के लिए पहुंचे। जंगल में जाकर बच्चों ने नागों को दूध पिलाया। वहां से मिट्टी लाकर जौ बोए गए। इनका अर्पण रक्षाबंधन के दिन जल में किया जाएगा। लोगों ने नागों के दर्शन कर मनोरथ पूर्ण होने की कामना की।
विज्ञापन

धर्मोचार्यों से पूछताछ कर दोष मुक्ति के हर संभव प्रयास किए। नाग पूजा कर लोगों ने दोष मुक्ति के साथ सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर में दाऊबाबा रेवती मैया का पंचामृत से महा अभिषेक किया गया। प्रसाद वितरण किया गया। दाऊ बाबा और रेवती मैया के भव्य शृंगार किए गए। शाम को भजन-कीर्तन का दौर चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed