फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: House collapsed, five people including children buried under rubble

हाथरस : भरभरा कर गिरा मकान, बच्चों सहित पांच लोग मलबे में दबे

Thu, 22 Jul 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: House collapsed, five people including children buried under rubble
हाथरस : गांव तोछीगढ़ में गिरे मकान का मलबा। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इगलास रोड स्थित गांव कनौरा तोछीगढ़ में मंगलवार की मध्य रात्रि में एक मकान ढह गया। इसके मलबे में परिवार के सदस्य दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और मलबे में दबे परिवार के सभी सदस्यों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से तीन लोगों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
मंगलवार की रात को कनौरा तोछीगढ़ निवासी अजीत कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मकान में सो रहा था। इनमें पांच वर्षीय चेतन, सात वर्षीय गौरी, चार वर्षीय गौरव, उसकी पत्नी गीता के अलावा सोनी पुत्र महेशचंद्र भी मौजूद थे। सभी गहरी नींद में सो रहे थे। इस बीच रात को करीब एक बजे अचानक से भरभरा कर मकान ढह गया। इसके मलबे के नीचे पूरा परिवार दब गया।
विज्ञापन

यह लोग चीख-पुकार मचाने लगे। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आ गए और इनको मलबे के नीचे से निकालने में जुट गए। ग्रामीण घायलों को गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद चेतन, गौरव, गीता को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। बाकी के सभी घायलों को जिला अस्पताल में ही उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed