फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Honored for doing good work in safe motherhood campaign

हाथरस : सुरक्षित मातृत्व अभियान में अच्छा काम करने वाले हुए सम्मानित

Wed, 24 Mar 2021 11:20 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Honored for doing good work in safe motherhood campaign
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत अच्छा काम करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को डीएम रमेश रंजन ने सम्मानित किया।
जिले में पीएमएसएमए दिवस के दौरान गर्भवती महिलाओं को दूसरी और तीसरी तिमाही में सर्वाधिक गुणवत्तापरक सुरक्षित मातृत्व (एएनसी) की सुविधा देने वाली तीन चिकित्सा इकाइयों एवं सर्वाधिक एएनसी की सेवा देने वाले तीन श्रेष्ठतम डॉ. विवेक यादव सिकंदराराऊ, डॉ. दानवीर सिंह एमओआईसी सादाबाद, डॉ. एसपी सिंह एमओआईएस सासनी, निजी चिकित्सक डॉ. माधवी शर्मा को प्रथम पुरस्कार, डॉ. प्रियंकादास को द्वितीय पुरस्कार, डॉ. निर्मला यादव को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा डॉ. मिथलेश, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. दीपा, डॉ. प्रियंका, डॉ. अंजली गुलाठी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्रेष्ठतम स्त्री रोग विशेषज्ञों में डॉ. रचना सिंह सिकंदराराऊ को प्रथम, डॉ. रिचा मुक्तावत महौ को द्वितीय, डॉ. स्वाति गर्ग सादाबाद को तृतीय पुरस्कार दिया गया। श्रेष्ठतम काउंसिलिंग में सादाबाद की विनीता प्रथम, सासनी की शशिरानी द्वितीय, जिला महिला चिकित्सालय की कल्पना मिश्रा व चंद्रकांता संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। श्रेष्ठतम एएनसी की सेवा देने वाली तीन स्टाफ नर्स गुंजन सेंगर प्रथम, भारती द्वितीय और उमा देवी तृतीय स्थान पर रहीं। सर्वाधिक एएनसी देने वाली तीन एएनएम सुमन शर्मा सादाबाद प्रथम, नीतू सेंगर सिकंदराराऊ द्वितीय, द्रोपदी सासनी तृतीय रहीं। सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं को मोबिलाइज करने वाली तीन आशा कार्यकर्ता कृष्णा देवी प्रथम, पुष्पा शर्मा द्वितीय और रामबेटी तीसरे स्थान पर रहीं। तीन लैब टेक्नीशियन राजकुमार सिकंदराराऊ प्रथम, हरेंद्र सिंह सादाबाद द्वितीय, आकाश सासनी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम, सीडीओ, एडीएम, सीएमओ डॉ. बृृजेश राठौर, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आरएन सिंह, बलवीर सिंह वर्मा, ऊषा रानी जिला मातृृ स्वास्थ्य परामर्शदाता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed