फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Honored by giving certificates to those who adopt tuberculosis patients

हाथरस : क्षय रोगियों को गोद लेने वालों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Fri, 25 Mar 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Honored by giving certificates to those who adopt tuberculosis patients
हाथरस : विश्व क्षय रोग दिवस पर पुलिस लाइन में लगे शिविर में दवाएं वितरित करते चिकित्सक व कर्मी। सं - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व क्षय उपचारित व्यक्तियों को गोद लेने वाले लोगों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार की डलिया वितरित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित समस्त व्यक्तियों को एलईडी के माध्यम से दिखाया। इस मौके पर प्रतीकात्मक रूप से 25 क्षय रोगियों को गोद लिया गया।
डीएम रमेश रंजन ने कहा कि 24 मार्च से क्षय उपचाराधीनों को गोद लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गोद लेने वाली संस्थाएं अपने स्रोतों से छह माह या उपचार अवधि तक पौष्टिक आहार किट के माध्यम से पहुंचाएंगी। पौष्टिक आहार के साथ ही न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट भेजा जाएगा। डाइट्स की दवाएं मरीजों को बिना नागा किए उपचार अवधि तक खाने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

जिला क्षयरोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. प्रवीण कुमार भारती ने कहा कि 10 मार्च 2022 तक कुल 671 क्षय रोगी नियमित दवाएं ले रहे हैं। इनमें से 387 क्षय रोगियों को आईएमए के अध्यक्ष, सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार राजू, टीबी एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं एनटीईपी-आईएमए समन्वयक, स्वापो संस्था के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, सुहानी गैस सर्विस के प्रबंधक, अजय ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर द्वारा क्षय रोगियों को पुष्टाहार देकर गोद लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed