{"_id":"61b101cc83570d109563ee07","slug":"hathras-home-isolated-four-youths-who-returned-from-abroad-hathras-news-ali2800918108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विदेश से लौटे चार युवकों को किया होम आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विदेश से लौटे चार युवकों को किया होम आइसोलेट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिना मास्क के लाइन में लगे मरीज। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर विदेशों से आने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आए चार युवकों का यात्रा इतिहास खंगाला और उसके बाद इन्हें होम आइसोलेट कर दिया। अब सात दिन बाद इनकी कोरोना से संबंधित जांच की जाएगी। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर शासन ने गाइड लाइन जारी की है।
इसके तहत सबसे ज्यादा नजर विदेश से आने वाले लोगों पर रखी जा रही है। शासन से मिली सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाल में ही विदेश से लौटने वाले चार युवकों को होम आइसोलेट कर दिया। इसमें एक हसायन के गांव बस्तोई से लौटा एक युवक कनाड़ा से वापस आया है। वहीं शहर के श्यामकुंज निवासी एक युवक की नाइजीरिया से वापसी हुई है।
वहीं गांव पैकवाड़ा के एक युवक की लंदन और नगला दली निवासी एक युवक की नाइजीरिया से वापसी हुई है। इन चारों की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके घर पहुंची और इन्हें होम आइसोलेट कर दिया। इनकी अब कोरोना को लेकर सात दिन बाद जांच होगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से लेकर अन्य स्थलों पर नहीं हो रहा कोविड के नियमों का पालन
स्वास्थ्य विभाग भले ही ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी के दावे कर रहा है और लोगों को सतर्क भी कर रहा है, लेकिन सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों व बाजारों में कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा। यहां तक कि लोग जिला अस्पताल में भी बिना मास्क के जा रहे हैं। वहां भी उन्हें कोई टोकने वाला नहीं है। रोडवेज बस स्टैंड पर कोविड हेल्प डेस्क भी नहीं है।