{"_id":"61abc78cb8d65a177c226381","slug":"hathras-home-isolate-to-the-youth-who-came-from-abroad-will-be-investigated-hathras-news-ali2797702111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विदेश के आए युवक को किया होेम आइसोलेट, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विदेश के आए युवक को किया होेम आइसोलेट, होगी जांच
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
निकटवर्ती जिलों में मिले कोरोना के नए केसों को लेकर यहां भी स्वास्थ्य विभाग बेहद सतर्क है। कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर भी पैनी निगरानी रखी जा रही है। सबसे ज्यादा नजर विदेश से आए लोगों पर है। जिले में दो दिन पहले विदेश से आए एक युवक को होम आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर जाकर उसका यात्रा इतिहास खंगाला। जल्द ही उसकी आरटीपीसीआर जांच की जाएगी।
हाल में ही सीमावर्ती जिले मथुरा, आगरा, अलीगढ़ में कोरोना के कई नए केस सामने आए हैं। इसे लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। वहीं देश में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन ने भी दस्तक दे दी है। इसे लेकर भी स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। सबसे ज्यादा पैनी नजर विदेश से आने वाले लोगों पर रखी जा रही है।
विभाग को यह जानकारी मिली कि दो दिन पहले सादाबाद के गांव नगला चौधरी का 40 वर्षीय एक युवक सऊदी अरब से वापस आया है। इसकी जानकारी मिलती ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके गांव पहुंच गई। वहां इस युवक को होम आइसोलेट कर दिया। अब शासन की गाइड लाइन के अनुसार सात दिन बाद उसकी आरटीपीसीआर जांच होगी। उस जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
देश में कोरोना का नया स्वरूप मिलने के साथ-साथ जिले में अच्छी खबर यह है कि यहां कोरोनारोधी टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 13,16,120 लोगों को कोरोनारोधी टीका लग चुका है। इसमें पहली डोज 8,66,046 और कुल दूसरी डोज 4,50,074 लोगों को लग चुकी है।
अब तक पहली डोज लक्ष्य के सापेक्ष 77 प्रतिशत व दूसरी डोज 40 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह का कहना है कि लोग कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाएं और उचित दूरी का पालन करें। पूर्व में जो बचाव के उपाय का पालन करते रहे हैं, लोग उन्हीं का पालन करें।