फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Holi of the daughter's family was faded this time too

हाथरस : बिटिया के परिवार की होली इस बार भी रही फीकी

Sat, 19 Mar 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Holi of the daughter's family was faded this time too
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के घर में इस बार भी होली का त्योहार फीका रहा। बिटिया के भाई का कहना था कि जब से हमारी बहन के साथ घटना हुई, तब से हमारी खुशियों को ग्रहण लग गया है। ऐसे में हम क्या त्योहार मनाएं। उसने यही मांग दोहराई कि हमें जल्द न्याय चाहिए। इधर, गांव में लंबे समय से हालात सामान्य हैं और लोगों ने होली का त्योहार मनाया।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। कुछ दिन बाद उसने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले में गांव के ही चार युवकों को नामजद किया गया था। पुलिस ने युवती की मौत से पहले ही इन चारों को गिरफ्तार कर लिया था। यह चारों अभी जेल में ही हैं। मामले की जांच सीबीआई ने की थी और चारों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन

स्थानीय न्यायालय में इस मामले की सुनवाई हो रही है। वहीं बिटिया का परिवार सीआरपीएफ की सुरक्षा में रह रहा है। इस घटना के बाद इस परिवार की खुशियों पर ग्रहण कर लग गया है। बिटिया के परिवार की होली इस बार भी फीकी रही। बिटिया का भाई बोला कि इस घटना ने हमें इतना दर्द दिया है, जिसे हम जीवन भर नहीं भुला सकते हैं। ऐसे में त्योहार क्या मनाएं। उसने फिर वही बात दोहराई कि हमें जल्द न्याय चाहिए। इधर, आरोपियों के घरों पर होली मनाई गई और गांव में अन्य घरों में भी होली का त्योहार मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed