फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: History-sheeter fired near the exhibition, policemen narrowly escaped

हाथरस : नुमाइश के समीप हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Tue, 04 Jan 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: History-sheeter fired near the exhibition, policemen narrowly escaped
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर में चल रही हिंदू मुसलिम एकता प्रदर्शनी के निकट ईदगाह रोड पर सोमवार की देर शाम हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी है। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। युवक और गोलियां चला पाता उससे पूर्व पुलिस दल ने उसे तमंचा सहित दबोच लिया।
सिकंदराराऊ ईदगाह रोड पर चल रही हिंदू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी में सोमवार की शाम उस समय भगदड़ सी मच गई जब नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी एक हिस्ट्रीशीटर ने सड़क पर चलते हुए तमंचे से फायर करना प्रारंभ कर दिया। फायर की आवाज सुनते ही प्रदर्शनी में गश्त कर रहे पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंच गया तथा उसे ललकारा।
विज्ञापन

इस पर युवक ने पुलिस पार्टी की तरफ ही फायर झोंक दिया जिससे पुलिस कर्मी बाल बाल बच गये। कुल दो फायरों की पुष्टि हुई। दो आवाज हुई तो नुमाइश में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन उसको पुलिस ने तत्काल नियंत्रण में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर फायर करने पर पकड़े गए शेखू पुत्र अशरफ निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद के विषय में कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस पर हत्या बलात्कार के मामले विचाराधीन हैं तथा इसकी थाने में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है।

इसके कब्जे से पुलिस को एक तमंचा दो चले हुए कारतूस के खोखे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि इसने उपनिरीक्षक सोबरन सिंह पर फायर किया उनकी तरफ से इसके खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed