फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hindu Jagran Manch will get strength through practice class

अभ्यास वर्ग से हिंदू जागरण मंच को मिलेगी मजबूती

Mon, 02 Dec 2019 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hindu Jagran Manch will get strength through practice class
हाथरस: सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी में हिंदू जागरण मंच के एक दिवसीय अभ्यास वर्ग को ? - फोटो : HATHRAS
अभ्यास वर्ग से हिंदू जागरण मंच को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ हिंजामं के अभ्यास वर्ग का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हिंदू जागरण मंच का एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर लेबर कॉलोनी में आयोजित हुआ। जिले के सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर हिंदू विरोधी गति विधियों से सचेत रहने की अपील की गई।
अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन व राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं के योगदान के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता अवधेश प्रताप सिंह ने की और मुख्य अतिथि महेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि रामवीर सिंह दादू रहे। दूसरे सत्र की अध्यक्षता सत्येंद्र ने की। सत्र के अध्यक्ष प्रेमरघु मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. पीपी सिंह मुख्य अतिथि थे। तीसरे सत्र के मुख्य वक्ता प्रख्यात राम कथावाचक सुनील कौशल महाराज रहे। सत्र के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल भट्टे वाले और मुख्य अतिथि रॉबिन वार्ष्णेय थे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि संघ के पूर्व प्रचारक कृष्ण गोपाल जी रहे। समापन सत्र के मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुरेंद्र सिंह रहे। सत्र के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय मुख्य अतिथि गरुड़ध्वज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आरएसएस के नगर कार्यवाह मुकेश बंसल रहे। दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता सत्येंद्र ने कार्यकर्ताओं को पूरे देश में हिंदू विरोधी गतिविधियों की जानकारी दी एवं हिंदू विरोधी संगठनों द्वारा किए जा रहे कार्यों से होने वाले खतरों से सावधान रहने को कहा। तीसरे सत्र के मुख्य वक्ता सुनील कौशल महाराज ने भारत के गौरवशाली इतिहास एवं परंपराओं और भारतीय संस्कृति की महानता एवं उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र के मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री डॉ सुरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को निचले स्तर तक हिंदू जागरण मंच का कार्य मजबूत बनाने और देश में बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए जनसंख्या पर कानून बनाने की पुरजोर मांग उठाने की अपील की। समापन सत्र के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण और हिंदू समाज के संगठन में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के योगदान की प्रशंसा की। राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार को बधाई दी।
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि इस अभ्यास वर्ग के आयोजन से हिंदू जागरण मंच को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं की योग्यता व कार्य क्षमता बढ़ेगी। सभी सत्रों के मंचासीन अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने अभ्यास वर्ग में आए हुए सभी महिला पुरुष कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी ने किया। अभ्यास वर्ग में आशा ठाकुर, संजय सिन्हा, रविंद्र रावत, ठाकुर देवेंद्र सिंह, संजय राणा, मोर मुकुट वर्मा, रमन बिहारी शर्मा, विकास भारद्वाज, डॉ. हरि सिंह, मयंक ठाकुर, कुमोद सेंगर, योगिता शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, सुनीता वर्मा, नरेश वार्ष्णेय, मनोज वर्मा, शिवम शर्मा, जेसी चौधरी, चेतन वार्ष्णेय, सुनील कुमार, राजू राणा, अखिलेश गौतम, लोकेंद्र सिसौदिया, मीनाक्षी निषाद, अंकुश राजोरिया, राम कुमार तोमर, गीता सिंह, हेमंत कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed