फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: High school candidates could not even reveal the parents' names

हाथरस: माता-पिता के नाम भी नहीं बता पाए हाईस्कूल के परीक्षार्थी

Fri, 28 Feb 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: High school candidates could not even reveal the parents' names
हाथरस: यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने श्री हर प्रसाद मान सिंह इंटर कॉलेज नगला उम्मेद रूहेरी तथा प्रताप भानू जैन इंटर कॉलेज शाहपुर खुर्द का निरीक्षण किया। डीएम ने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।
उन्होंने परीक्षार्थियों से उत्तर पुस्तिका में लिखे गए उत्तरों को पूछने पर अधिकतर परीक्षार्थी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उसके उपरांत डीएम ने परीक्षार्थियों से उनकी जन्म तिथि, माता-पिता का नाम तथा अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम पूछने पर परीक्षार्थियों द्वारा सही जानकारी नहीं दे पाए। ऐसे में डीएम ने इन केंद्रों पर सख्ती के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने इस दौरान केंद्रों पर मौजूद केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि सीसीटीवी के द्वारा प्रत्येक कमरे की सघन मॉनीटरिंग होनी चाहिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी ली जाए। परीक्षार्थी आपस में बात कतई नहीं करें। यदि कोई ऐसी हरकत करता है तो उसे सख्त निर्देश दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी किसी अन्य व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा देता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाए। केंद्र के आसपास भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाए और सभी नियमों का हल हालत में पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed