{"_id":"6205669320ecf0434e4cf744","slug":"hathras-hi-tech-control-room-will-keep-an-eye-on-election-activities-hathras-news-ali28492163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हाईटेक नियंत्रण कक्ष से रहेगी चुनावी गतिविधियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हाईटेक नियंत्रण कक्ष से रहेगी चुनावी गतिविधियों पर नजर
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट में बनाए जा रहे निर्वाचन नियंत्रण कक्ष का मुआयना करते ओसी कलेक्ट्रेट। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कलेक्ट्रेट में हाईटेक नियंत्रण कक्ष तैयार किया जा रहा है। यहां से चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों की निगरानी की जा सकेगी। यहां से निर्वाचन कार्य में लगी टीमों से प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट ली जाएगी।
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में निर्वाचन नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। यहां से निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी मॉनीटरिंग की जाएगी। इस नियंत्रण कक्ष में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। क्षेत्रवार कार्मिकों को तैनात किया जा रहा है। ये कर्मी उड़न दस्ता व अन्य निर्वाचन कार्य में लगी टीमों से समय-समय पर रिपोर्ट लेंगे।
इस रिपोर्ट को आयोग व प्रेक्षकों को भेजा जाएगा। इस कक्ष में शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें भी बैठाई जाएंगी। टीमें निर्वाचन संबंधी शिकायतों पर तत्काल संबंधित अधिकारी से संपर्क कर शिकायत का निस्तारण कराएंगी। इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किए जाएंगे। संवाद