{"_id":"612fc73c8ebc3ec5ed0ab42d","slug":"hathras-heavy-rain-caused-waterlogging-in-the-city-hathras-news-ali272095681","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तेज बारिश से शहर में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तेज बारिश से शहर में हुआ जलभराव
विज्ञापन
हाथरस : बारिश के बाद डाकखाना वाली गली में हुआ जलभराव। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में बुधवार को हुई तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश से बिजली लाइनों में फॉल्ट आ गए। इससे लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। हालांकि बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली है।
शहर में बुधवार की दोपहर को तेज बारिश हुई। बारिश होने से शहर के लाला का नगला, श्रीनगर, रमनपुर, नवीपुर आदि इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं सरकारी कार्यालयों की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव हो गया।
इसके अलावा गिजरौली, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप व देहात के मुरसान, चंदपा आदि सबस्टेशनों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। हालांकि, बारिश किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। इससे किसान राहत महसूस कर रहे हैं। संवाद