{"_id":"5f6f69188ebc3e9ba326503f","slug":"hathras-heat-tripped-power-systems-people-upset-hathras-news-ali244789554","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गर्मी से लड़खड़ाया बिजली सिस्टम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गर्मी से लड़खड़ाया बिजली सिस्टम, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सितंबर माह में पड़ रही मई जून जैसी गर्मी के चलते बिजली सिस्टम का दम फूल रहा है। अब किसानों की तरह बिजली अधिकारी भी मौसम के करवट बदलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे बिजली सिस्टम से लोड कम हो सके। शहर में 13 मिलियन से 20 मिलियन यूनिट पर बिजली की खपत पहुंच गई है। जिले भर में माह के अंत तक 150 मिलियन बिजली खपत का आंकड़ा पहुंचने का अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं।
इन दिनों जिले में धान व बाजरा की फसल हो रही है। इन दोनों ही फसलों में बारिश नहीं होने और मौसम के न बदलने से सिंचाई में पानी ज्यादा आवश्यकता पड़ रही है। देहात में सुबह से शाम तक नलकूप चल रहे हैं। इस कारण भी बिजली खपत बढ़ रही है। सितंबर माह में जून माह से जैसी गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलर, पंखा का सहारा ले रहे हैं। टाउन में पिछले महीने से 13 मिलिनयन यूनिट की खपत थी।
इस बार 20 मिलियन यूनिट पर पहुंच गई है। वहीं देहात में सासनी खंड में बिजली की खपत 53 मिलियन यूनिट पर पहुंच गई है। कुल मिलाकर जिलेभर में माह के अंत तक विभागीय अधिकारी 150 मिलियन यूनिट खर्च होने का अनुमान लगा रहे हैं। विभागीय अधिकारी भी आसमान की ओर टकटकी लगाकर मौसम के बदलने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि बिजली सिस्टम का ओवर लोडिंग के कारण दम फूल रहा है।