{"_id":"6140e5818ebc3e494078cae5","slug":"hathras-health-team-raided-two-private-hospitals-hathras-news-ali2731829170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य टीम ने मारा छापा
विज्ञापन
हाथरस : मथुरा रोड स्थित एक हॉस्पिटल में छापा मारती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मथुरा रोड स्थित कृष्णा हेल्थ केयर हॉस्पिटल और श्री कृष्णा क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। दोनों ही जगहों पर मिलीं अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही। कृष्ण हेल्थ केयर हॉस्पिटल में पहुंची टीम को अस्पताल प्रशासन के लोगों ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) तक को नहीं दिखाया। यहां मरीजों को क्या इलाज दिया जा रहा है, इसका भी रिकॉर्ड नहीं मिला।
जिले में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क है। डेंगू जो भी मरीज के निकल रहे हैं, उनकी निगरानी की जा रही है। हतीसा के एक डेंगू रोगी का हाल जानने अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एसके उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सीएम चतुर्वेदी के साथ उसके घर पर पहुंचे। यहां मरीज नहीं मिला। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के बाद दोनों अधिकारी कृष्णा हेल्थ केयर हॉस्पिटल पहुंचे। वहां डेंगू के मरीज का उपचार हो रहा था, लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा डेंगू के इस रोगी के बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचना तक नहीं दी गई। इसे लेकर दोनों अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
एसीएमओ डॉ. नरेश कुमार, मुरसान सीएचसी प्रभारी डॉ. वरुण चौधरी ने वहां भर्ती मरीजों का ब्योरा लिया। यहां एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को क्या उपचार दिया जा रहा है, इस बारे में अस्पताल प्रशासन द्वारा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। टीम के पहुंचने पर ही यहां डॉ. सुमित कपूर आए थे, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि अस्पताल में नर्स व अन्य स्टाफ द्वारा ही रोगियों को उपचार दिया जा रहा है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसीएमओ व एमओआईसी मुरसान हतीसा स्थित श्रीकृष्णा क्लीनिक पर पहुंचे। यहां रोगियों का उपचार बिना किसी लाइसेंस के किया जा रहा है। यहां मिले डॉ. वीके यादव से टीम ने पूछताछ की और नोटिस लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
कृष्णा हेल्थ केयर हॉस्पिटल में डेंगू के मरीज का उपचार गलत तरीके से किया जा रहा था, जबकि सभी निजी अस्पताल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके यहां अगर कोई डेंगू का मरीज आता है तो उसकी सूचना हमें दें, लेकिन ऐसा कृष्णा हेल्थ केयर हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा नहीं किया गया। इसे लेकर नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
-डॉ. सीएम चतुर्वेदी, सीएमओ