{"_id":"61aa6809f4be8a38bc6edf11","slug":"hathras-health-department-alert-about-omicron-hathras-news-ali279687224","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना वायरस संक्रमण की फिर से आहट हो गई है। इसको लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिला मुख्यालय पर संचालित कोविड कमांड सेंटर पर बेसिक शिक्षा विभाग के पांच शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां से जिले में कोरोना के संक्रमण की निगरानी हो रही है। यहां पर आने वाली सूचनाओं पर शिक्षकों द्वारा निगरानी रखी जाएगी।
कोरोना संक्रमण का खतरा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो साल से कोरोना के संक्रमण के कारण शिक्षा सहित अन्य गतिविधियां काफी प्रभावित हुई हैं। अब कोरोना के नए संक्रमण ओमिक्रॉन के आने के बाद देश में अलर्ट कर दिया गया। कई जगहों पर ओमिक्रॉन नाम के कोरोना के नए स्वरूप की पुष्टि हो रही है।
कोविड मरीजों की जानकारी व सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए जिला मुख्यालय पर कोविड कमांड सेंटर की शुरुआत डीएम के स्तर से कराई गई थी, लेकिन अब फिर से कोविड कमांड सेंटर को सक्रिय कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात पांच शिक्षकों व एक अनुदेशक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
गोल नगर के प्राथमिक विद्यालय से दीपक गौतम, प्राथमिक विद्यालय बस्तोई से नीरज, टोडरपुर से गणेश दत्त, नगला कोरिया से तेजवीर सिंह, नगला बाबू से सहायक अध्यापक हरीश शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही रघनिया में तैनात अनुदेशक शीलेंद्र कुमार को भी कोविड कमांड सेंटर में जिम्मेदारी सौंपी गई है।