फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Health department alert about Omicron

हाथरस : ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Thu, 02 Dec 2021 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Health department alert about Omicron
हाथरस : बागला जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर होता टीकाकरण। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले में विदेश यात्रा से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके। विदेश से आने वाले लोगों को सात दिन के लिए क्वारंटीन किए जाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
कोरोना वायरस का कहर दुनिया में कम होने का नाम नहीं ले रहा। अब हाल ही में दुनिया के कुछ देशों में कोरोना का नया वैरिएंट सामने आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने इस नए वैरिएंट को 1.1.529 यानी ओमिक्रॉन नाम दिया है। कोरोना के इस नए वैरिएंट को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अब तक का सबसे घातक और संक्रामक वैरिएंट है। बताया जा रहा है इस ओमिक्रॉन वैरिएंट में करीब 32 म्यूटेशन देखे गए हैं, जिसके कारण डब्ल्यूएचओ की चिंता अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

वैज्ञानिक अध्ययनों में इस बात का खुलासा हुआ है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक है। चिंता की बात यह है कि जो लोग कोविड टीकाकरण की दोनों खुराक ले चुके हैं, वह भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे लोगों को क्वारंटीन तो किया ही जाएगा, जांच भी कराई जाएगी। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना भूले लोग
हाथरस। आसपास के जिलों में कोरोना के कई नए मरीज मिले हैं, लेकिन यहां के लोग मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए हैं। साथ ही अब रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग भी नहीं हो रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed