{"_id":"5f9f03e78ebc3e9bac5efe26","slug":"hathras-health-check-up-conducted-on-villagers-reported-on-outbreak-sasni-news-ali247773484","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बुखार फैलने की सूचना पर कराई ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बुखार फैलने की सूचना पर कराई ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव बरसै एवं नगला सेवा में वायर बुखार फैलने की सूचना पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई। टीम ने प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। नगला सेवा में कुल 39 और गांव बरसै में 37 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। नगला सेवा में तीन और बरसै में चार लोगों के खून के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। गांवों में दवा का छिड़काव भी कराया गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि गांव की स्थिति सामान्य पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में गांव की स्थिति सामान्य पाई गई, फिर भी एहतियान गांव में दवा का छिड़काव करा दिया गया है। गांव में डेंगू जैसी कोई स्थिति नहीं पाई गई है।
कुछ लोगों में मौसम जनित बुखार जैसी बीमारी के लक्षण पाए गए थे। उनका नमूमना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। शिविर में डॉ. इंदु, फार्मासिस्ट चंद्रशेखर, आकाश कौशिक, प्रमोद आदि मौजूद थे।