फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Have convinced all the angry workers, officials: Anjula

हाथरस : सभी नाराज कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को मना लिया है : अंजुला

Fri, 28 Jan 2022 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Have convinced all the angry workers, officials: Anjula
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं भाजपा की हाथरस सदर विधानसभा सीट की प्रत्याशी अंजुला माहौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते नेतृत्व के आदेशानुसार हाथरस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। इस बड़े यज्ञ में सभी की आहुति की जरूरत है। एक-एक व्यक्ति का समर्थन मेरे लिए बहुत आवश्यक है।
भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के सवाल पर भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ा है। कार्यकर्ता तन, मन से मेरे साथ हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारी मेरे साथ हैं। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मना लिया गया है।
विज्ञापन

अपने प्रतिद्वंद्वी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जितना बड़ा संगठन है, उसी से सभी समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जो कार्यकर्ता कहेंगे, वहीं विकास कार्य होंगे। विकास का अलग से कोई एजेंडा लेकर नहीं आई ह्रूं। चुनाव जीतने के बाद में शहर में ही रहूंगी। यहां मैंने घर भी ले लिया है। कार्यकर्ताओं के बीच रहकर कार्यकर्ताओं के कार्य किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed