फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras Veteran beat Amroha by 26 runs

हाथरस : हाथरस वेटरन ने अमरोहा को 26 रन से हराया

Mon, 27 Dec 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hathras Veteran beat Amroha by 26 runs
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीआरबी इंटर कॉलेज मैदान पर यूपी वेटरंस क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को अमरोहा व हाथरस वेटरन की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें हाथरस वेटरन ने अमरोहा की टीम को 26 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर हाथरस टीम के कप्तान प्रवीन उपाध्याय ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम का पांच विकेट पर 53 रन का स्कोर था। यहां से सिद्धार्थ शर्मा व सौरव गुप्ता के मध्य महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। सिद्धार्थ ने 64 बाल में छह चौके व एक छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। सौरव गुप्ता ने पांच चौके व एक छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। अमहोरा की और से खालिद ने तीन व जितेंद ओर फाइम ने दो-दो विकेट लिए। हाथरस की टीम ने 166 रन का लक्ष्य अमरोहा को दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा की शुरुआत शानदार रही। लेकिन फिर लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 140 पर आल आउट हो गई। टीम के लिए कप्तान अमरुद्दीन ने सबसे अधिक 46 रन की पारी खेली। गौरव पांडे व प्रवीन उपाध्याय ने तीन-तीन विकेट लिए। मैच में सुजीत पचौरी, गौरव पचौरी व संजय ग्रोवर ने अंपायरिंग की। स्कोरिंग बाबू ने की। कमेंट्री मोहसिन व सौरव जैन ने की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिद्धार्थ शर्मा को दिया गया। मैच में नितिन बागला, संजय शर्मा, सतीश शर्मा, गोपाल शर्मा, सुधाकर शर्मा, दिवाकर शर्मा, राजेश शर्मा, सौरव गिनना, चंद्रमोहन, राकेश सिंह, राज कुमार शर्मा, सतीश शर्मा, मुकुल दीक्षित, विक्की, विकास अग्रवाल, दीपक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed