{"_id":"5f970e0a8ebc3e7502493a54","slug":"hathras-hathras-resident-si-dies-in-road-accident-in-jalesar-hathras-news-ali247265090","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हाथरस निवासी एसआई की जलेसर में सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हाथरस निवासी एसआई की जलेसर में सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
हाथरस: दरोगा राजवीर का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके की आवास-विकास कॉलोनी निवासी एसआई की जलेसर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात को शव उनके आवास पर आया तो परिवार में कोहराम मच गया। उनके पैतृक गांव गांव गोरई में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
आवास-विकास कॉलोनी निवासी राजवीर शर्मा जनपद एटा के थाना सकीट में एसआई के पद पर तैनात थे। रविवार को जलेसर कोतवाली के इसौली चौराहे पर जाते वक्त दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें राजवीर शर्मा बुरी तरह जख्मी हो गए।
स्थानीय अस्पताल में घायल को पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद देररात को शव हाथरस पहुंचा। यहां से शव को परिवार के लोग उनके पैतृक गांव गोरई ले गए।