फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras ranked fifth in the state in the settlement of complaints

हाथरस : शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पांचवें स्थान पर हाथरस

Sun, 15 May 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hathras ranked fifth in the state in the settlement of complaints
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में विभिन्न पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में जिला पांचवें पायदान पर है। माह अप्रैल में शिकायत निस्तारण के लिए शासन स्तर से रैंकिंग जारी की गई है। रैंकिंग जारी होने के बाद डीएम रमेश रंजन ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध तरीके से स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
शासन स्तर से शिकायतों के निस्तारण के लिए आईजीआरएस, मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल के साथ अन्य पोर्टल चलाए जा रहे हैं। इन पर शिकायतकर्ता घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन के जरिये अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन की ओर से समय सीमा भी निर्धारित की गई है। समय सीमा निकलने के बाद शिकायत को डिफॉल्टर श्रेणी में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन की ओर से समय-समय पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाती है, जिससे शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में न पहुंच पाए। लगातार निगरानी किए जाने के बाद माह अप्रैल में प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण में यूपी में हाथरस जिला पांचवें पायदान पर है। डीएम ने कहा है कि शिकायत के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निस्तारण करने से पूर्व स्थलीय निरीक्षण जरूर करना है, क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायतों के निस्तारण की सीधी निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed