फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras depot alert after roadways bus caught fire in Aligarh

हाथरस : अलीगढ़ में रोडवेज बस में आग लगने के बाद हाथरस डिपो सतर्क

Wed, 24 Nov 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hathras depot alert after roadways bus caught fire in Aligarh
हाथरस : रोडवेज बस में आग बुझाने के उपकरणों की जांच करतीं एआरएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ में नौरंगाबाद पुल पर सोमवार को रोडवेज की चलती बस में इंजन से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। अलीगढ़ की इस घटना को ध्यान में रखते हुए हाथरस डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी ने मंगलवार को रोडवेज बसों में लगे अग्निशमन यंत्रों को चेक किया। अधीनसथों को बसों की वायरिंग को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 79 बसें हैं। इनमें काफी बसें पुरानी है। इनमें जगह-जगह वायरिंग झूल रही है। इस कारण अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। सोमवार को अलीगढ़ से हाथरस आ रही एक रोडवेज बस में नौरंगाबाद पुल पर इंजन से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन

यात्रियों को लगा कि बस में आग लग गई है। यात्री बस से कूदकर भाग निकले। आला अफसरों के निर्देश पर मंगलवार को रोडवेज की एआरएम शशी रानी ने कार्यशाला में बसों में लगे अग्निशमन यंत्रों को चेक किया। अधीनस्थों को बसों की वायरिंग को सही करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed