फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras came into limelight due to repeated influx of CBI

हाथरस : बार-बार सीबीआई की आमद से सुर्खियों में आया हाथरस

Sat, 24 Sep 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:42 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस) पिछले दो साल से इस जिले में ऐसे-ऐसे कारमाने हो रहे हैं कि सीबीआई की टीमें भी यहां दस्तक दे रही हैं।इस कांड से इस जिले का सिर शर्म से झुक गया था।बैंक मैनेजर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था और तब सीबीआई की टीम यहां आई थी।

विज्ञापन
Hathras: Hathras came into limelight due to repeated influx of CBI
हाथरस : सिकंदराराऊ में चिकित्सक के यहां छापे के दौरन गेट पर खड़े सीबीआई के अधिकारी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पिछले दो साल से इस जिले में ऐसे-ऐसे कारमाने हो रहे हैं कि सीबीआई की टीमें भी यहां दस्तक दे रही हैं। बहुचर्चित हाथरस कांड में तो सीबीआई की टीम कई हफ्ते तक यहां डेरा जमाए रही थी। पिछले सप्ताह सादाबाद के गांव नौगंवा में एक बैंक शाखा में सीबीआई की टीम ने घूस मांगने के एक मामले कई घंटे तक छानबीन की थी। अब सिकंदराराऊ में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मसले को लेकर सीबीआई की टीम ने छापा मारा।
पिछले कई साल से इस जिले में ऐसे कारमाने हुए हैं, जिनकी वजह से यह जिला लगातार बदनाम हुआ है। सीबीआई के छापे भी यहां पड़े हैं। दो साल पहले जब बहुचर्चित बिटिया कांड हुआ था तो इस जिले का यह पहला ऐसा मामला था, जब सीबीआई ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया था। कई हफ्ते तक सीबीआई की टीमें यहां डेरा जमाए रही थी। इस कांड से इस जिले का सिर शर्म से झुक गया था।
विज्ञापन

इसी माह 15 सितंबर को सादाबाद के गांव नौगांव की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा था। सभी को बेहद अचरज हुआ था। सीबीआई ने तब 15 घंटे तक बैंक में दस्तावेज खंगाले थे। बैंक मैनेजर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था और तब सीबीआई की टीम यहां आई थी। अब शनिवार को कस्बा सिकंदराराऊ में सीबीआई ने फिर एक चिकित्सक के घर पर छापा मारा। यह छापा चाइल्ड र्पोनोग्राफी से जुड़ा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed