फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: hangers should be hanged for Hyderabad scandal

हाथरस: हैदराबाद कांड के दोषियों को दी जाए फांसी

Mon, 02 Dec 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: hangers should be hanged for Hyderabad scandal
हाथरस: हैदराबाद की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
हैदराबाद कांड के दोषियों को दी जाए फांसी
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, मृतका की आत्मशांति के लिए प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी को लेकर लोगों का गुस्सा बरकरार है। इसी के चलते रविवार को कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला और मृतका की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेसियों ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
यह कैंडल मार्च पसरट्टा बाजार से शुरू होकर नयागंज, पत्थर बाजार, लोहट, सादाबाद गेट, रूई की मंडी, नजिहाई बाजार होते हुए घंटाघर पर पहुंचा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज देश के मुखिया की कथनी और करनी में कितना अंतर है, पूरे देश की जनता देख रही है। आज देश की जनता प्रधानमंत्री की किसी भी बात पर भरोसा नहीं कर सकती। जितने वादे उन्होंने किए थे उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि ऐसे घिनौने अपराधियों को तत्काल फांसी दी जाए। कैंडल मार्च में अनुज संत, अविनाश पचौरी, ललितेश गुप्ता, मधुर मनोहर शर्मा, नारायण प्रसाद पिप्पल, हरिशंकर वर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री, भोला भारती, जाबिर अब्बास, मुकेश चौधरी, ऋषि कुमार कौशिक, सत्यप्रकाश रंगीला, श्रीनिवास पिप्पल, जगन पंडित, देवेंद्र शर्मा, रमन गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed