फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Half a dozen gram panchayats, village development officers conducted corona test

हाथरस: आधा दर्जन ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारियों ने कराया कोरोना टेस्ट

Wed, 29 Jul 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Half a dozen gram panchayats, village development officers conducted corona test
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन के डीपीआरओ कार्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। बुधवार को छह ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों और कार्यालय लिपिकों ने जिला अस्पताल में अपना कोरोना परीक्षण कराया।
विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद डीपीआरओ सहित कई कर्मचारियों ने अपना कोरोना परीक्षण कराया था। अभी कर्मचारियों और अधिकारियों में कोरोना को लेकर भय समाप्त नहीं हुआ है। बुधवार को आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों, कार्यालय में तैनात लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बागला जिला अस्पताल में अपना परीक्षण कराया है। विभागीय कर्मचारियों ने खुद को घर में होम क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों में कई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे। विकास भवन को सुबह ही सैनिटाइज करा गया। इसके बाद विकास भवन के ताले खोले गए और अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रवेश कराया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों को अब अपने सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed