{"_id":"62eabc33c400821cf6055b63","slug":"hathras-gram-pradhan-s-brother-shot-dead-hathras-news-ali297443066","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्राम प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्राम प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
हाथरस : गांव दतौरा के ग्राम प्रधान के मृतक भाई का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को करीब 10 बजे ग्राम प्रधान के भाई को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। परिवार के लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। रात को ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस इस हत्या कारण जानने में जुटी है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दतौरा निवासी ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार का 27 साल का भाई बलवंत पुत्र रामवीर मंगलवार की रात को करीब 10 बजे खाना खाकर घर से बाहर गली में टहलने के लिए निकला था। इस बीच अज्ञात व्यक्तियों ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली सिर में लगने से युवक लहूलुहान हो गया। इस मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए और घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर तत्काल थाना हाथरस जंक्शन पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान व मृतक के भाई हरेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संवाद