{"_id":"60329cb18ebc3ee8ec79523f","slug":"hathras-governor-anandi-ben-patel-will-be-in-the-district-for-three-hours-20-minutes-hathras-news-ali256879536","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में तीन घंटे 20 मिनट रहेंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में तीन घंटे 20 मिनट रहेंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राजभवन से राज्यपाल के 24 फरवरी के आगमन का आधिकारिक कार्यक्रम यहां जिला प्रशासन को मिल चुका है। कार्यक्रम मिलते ही प्रशासन ने राज्यपाल के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हैलीपैड से लेकर बैठक हॉल तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन शुरू कर दिया गया है।
सरकारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल का हेलीकॉप्टर 10.55 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेगा। सुबह 11 बजे वह पुलिस लाइन स्थित रेस्ट हाउस पर कार द्वारा पहुंचेगी। 11.05 बजे से 11.45 बजे तक विश्राम करेंगी। 11.45 बजे से 12.45 बजे तक महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, अग्रणी बैंक के प्रबंधकों और कृषि उत्पादक संगठन के सदस्यों और प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक करेंगी।
सुबह 12.45 बजे से 1.25 बजे तक टीबी रोगियों को गोद लेने वाले एनजीओ व अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। दोपहर 1.30 बजे से 2.10 बजे तक लंच करेंगी। इसके बाद 2.10 बजे कार द्वारा पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचेगी। दोपहर 2.15 बजे लखनऊ के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगी।