{"_id":"5f85f9fc8ebc3e9bd506206e","slug":"hathras-government-sought-information-regarding-board-examination-centers-hathras-news-ali2461997153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बोर्ड परीक्षा केंद्रों के संबंध में शासन ने मांगी सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बोर्ड परीक्षा केंद्रों के संबंध में शासन ने मांगी सूचनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन स्तर पर यूपी बोर्ड परीक्षा सत्र 2020-21 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में शासन ने जानकारी मांगी है। अब डीआईओएस ने सभी कॉलेज संचालकों को निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि फरवरी के महीने में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं। हालांकि अभी तक तो यही संकेत मिल रहे हैं कि परीक्षा निर्धारित समय पर ही होगी। इस संबंध में शासन और स्थानीय स्तर पर परीक्षा की तैयारियों का दौर भी शुरू हो चुका है। जिन कॉलेजों में पूर्व में परीक्षा केंद्र बने हैं, उनके अलावा सभी जरूरी सुविधाओं से परिपूर्ण विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाने के लिए इस बार भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।
इस बारे में विद्यालय संचालकों से उनके यहां मौजूद सुविधाओं की जानकारी मांगी जा रही है। डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों से सूचना मांगी गई है, ताकि परीक्षा केंद्र बनाने से पहले यह जानकारी हो सके कि इन विद्यालयों में सभी सुविधाएं हैं या नहीं।