{"_id":"628e79f824fa2e341e767243","slug":"hathras-government-should-return-the-withdrawn-ration-cards-hathras-news-ali292401792","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वापस लिए राशन कार्डों को वापस करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वापस लिए राशन कार्डों को वापस करे सरकार
विज्ञापन
हाथरस : ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में राशन कार्ड को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा पात्र और अपात्र की दोहरी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल और मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट वेद प्रकाश सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि विभिन्न जिलों में जिलाधिकारी एवं जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा राशन कार्ड वापस करने और गरीबों को दिए गए राशन की रिकवरी को लेकर लगातार आदेश जारी किए गए। यह आदेश खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ हैं। इस प्रकार अच्छे दिनों का वादा एवं गरीबों का हितैषी बनने का दावा करने वाली योगी सरकार लगातार गरीबों का उपहास एवं अपमान कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। यह भी संज्ञान में आया है कि एक लाख 37,000 राशन कार्ड शासन द्वारा वापस लिए गए हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि जिन अधिकारियों ने राशन कार्ड वापस लेने और गरीबों को दिए गए राशन की रिकवरी करने का आदेश जारी किया है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। शासन द्वारा वापस लिए गए राशन कार्ड तुरंत कार्ड धारकों को दिए जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों पर हो रहे इस प्रकार के अत्याचार के विरोध में कंधे से कंधा लगाकर खड़ी है। गरीबों के साथ हो रहे अत्याचार का विरोध करती है एवं गरीबों को बेसहारों मजदूरों के साथ उनके हक की लड़ाई में हमेशा साथ खड़ी है।
विज्ञापन
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अविनाश चंद्र पचौरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन कुमार अग्निहोत्री, रोशनलाल वर्मा, हरीशंकर वर्मा, दीपक रफी, कपिल नरूला, पन्नालाल आदि मौजूद थे। संवाद