फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Government employees will have to give a declaration of not taking dowry

हाथरस : सरकारी कार्मिकों को देना होगा दहेज न लेने का घोषणा पत्र

Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Government employees will have to give a declaration of not taking dowry
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के सभी सरकारी कार्मिकों को अपनी शादी में दहेज न लेने का घोषणा पत्र अपने अपने विभागाध्यक्षों को देना होगा। इस संबंध में शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को इस आशय का प्रमाण दिए जाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। कोई भी कर्मचारी इस आशय का प्रमाणपत्र नहीं देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शासन ने दहेज प्रथा को रोकने के लिए एक पहल की है। शासन ने कहा है कि प्रत्येक सरकारी सेवक अपने विवाह के समय यह उल्लेख करते हुए अपने नियुक्त अधिकारी को हस्ताक्षरित घोषण पत्र प्रदान करेगा कि उसने अपने विवाह के समय कोई दहेज नहीं लिया है।
विज्ञापन

शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि विभागाध्यक्ष अपने अधीन विभागों एवं कार्यालयों में 31 मार्च 2004 के बाद विवाहित सभी सरकारी सेवकों से दहेज न लेने संबंधी घोषणा पत्र लेगा। इस संबंध में शासन स्तर से निर्धारित प्रारूप भेज दिया गया है। शासन के निर्देश के क्रम में डीएम रमेश रंजन ने सभी विभागाध्यक्षों को घोषणा पत्र दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि घोषणापत्र न देने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed