फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Got the medicine, but the doctor did not see it properly

हाथरस : दवा तो मिल गई, लेकिन डॉक्टर ने सही से नहीं देखा

Tue, 31 May 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Got the medicine, but the doctor did not see it properly
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है और अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या कम हैं। बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में रोजाना चार से पांच चिकित्सक की ड्यूटी पर रहते हैं। शेष चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी या पोस्टमार्टम गृह पर रहती है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी है। ऐसे में मरीजों को पर्याप्त उपचार नहीं मिल रहा। हालांकि यहां आने वाले हर रोगी को उसके रोग की दवा दी जा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में रोग की दवा लेकर भी मरीज संतुष्ट नहीं दिखे।
जिला अस्पताल में रोजाना 1,500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सुबह से ही यहां पर डॉक्टरों के रूम, पर्चा काउंटर और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है। मंगलवार को तो अस्पताल का वार्ड फुल हो गया, जिसके कारण यहां पर आए मरीजों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था सीएमएस द्वारा कराई गई। कुछ मरीज ऐसे भी दिखे, जिन्होंने अस्पताल से दवा तो ले ली, लेकिन यह कह रहे थे कि डॉक्टर ने अच्छी तरह से नहीं देखा। संवाद
विज्ञापन

पेट में दर्द हो रहा था। उसी की दवा लेने आई हूं, दवा तो मिल गई, लेकिन डॉक्टर ने अच्छे से देखा नहीं है। अब इस दवा से क्या लाभ होगा, यह तो दवा खाकर की पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ममता निवासी कोटा
पूरे शरीर में खुजली हो रही है, उसी की दवा लेने आई हूं, यहां पर इसके अच्छे डॉक्टर होने की बात हमें बताई है, इसलिए यहीं पर दवा लेने आई थी।
-चंद्रवती, निवासी नदौना
जिला अस्पताल में कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। इस समय अस्पताल में रोजाना करीब 1,500 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं, फिर भी सभी मरीजों को चिकित्सक अच्छी तरह से देखते हैं और उनका उपचार करते हैं।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed