फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Goonda and Gangster Act will be imposed on those who take law and order in their hands in voting

हाथरस : मतदान में कानून-व्यवस्था हाथ में लेने वालों पर लगेगा गुंडा व गैंगस्टर एक्ट

Tue, 21 Dec 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Goonda and Gangster Act will be imposed on those who take law and order in their hands in voting
हाथरस : संवेदनशील बूथ थरौरा में चुनाव के मद्देनजर चौपाल में मौजूद डीएम, एसपी व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने विकास खंड सहपऊ की ग्राम पंचायत थरौरा के अंतर्गत संवेदनशील बूथ इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में चौपाल लगाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम थरौरा में दो बूथ हैं। इनकी आबादी लगभग 4500 है। यहां पर 2400 वोटर हैं। पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत लगभग 200 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मतदान अथवा मतदान से पूर्व किसी ने भी अव्यवस्था फैलाने का प्रयास किया तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। सभी ग्रामवासी शत-प्रतिशत मतदान कर अपने गांव की छवि में सुधार करते हुए आने वाले समय में अपने गांव का नाम संवेदनशील श्रेणी से मुक्त करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

अगर उस प्रक्रिया को इस बार दोहराया गया तो संबंधित को चिन्हित करते हुए गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। अभिसूचना इकाई के माध्यम से लगातार ऐसे गांवों का सर्वे किया जा रहा है। यदि कोई भी व्यक्ति अशांति फैलाने में लिप्त पाया जाता हैं तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। एसपी ने कहा कि मतदान करना आपका अधिकार है। आप इसका प्रयोग अवश्य करें। अगर किसी को किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसका निराकरण शासन और पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बुढ़ाइच में ग्रामीणों से डीएम व एसपी ने वार्ता
हाथरस। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम व एसपी ने ग्राम पंचायत बुढ़ाइच के अंतर्गत संवेदनशील बूथ इंग्लिश मीडियम कंपोजिट स्कूल में चौपाल लगाई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल ने बताया कि वोटर कार्ड पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भेजे जाएंगे। 10 से 15 दिनों के पश्चात वोटर कार्ड प्राप्त होना प्रारंभ हो जाएंगे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने ग्राम प्रधान, गांव के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों से पूर्व में हुए मतदान के दौरान आई समस्याओं के बारे में जानकारी की। डीएम ने कहा कि जन सामान्य के सहयोग के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है। आप लोग अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग दें। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि गांव की छवि संवेदनशील अथवा अतिसंवेदनशील श्रेणी में आना अच्छी बात नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed