{"_id":"5fe4dd588ebc3e3fbf5204d8","slug":"hathras-golden-cards-being-made-by-camping-at-csc-hathras-news-ali2519942175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीएससी पर शिविर लगाकर बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीएससी पर शिविर लगाकर बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में अब तक 22 फीसदी लोगों के ही गोल्डन कार्ड बन पाए हैं। अब भी जिले की एक बड़ी आबादी इससे वंचित है। इसको लेकर जिले की सभी पंचायतों में सीएससी पर शिविर लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा लोग नजदीकी जनसेवा केंद्र, सीएससी सेंटर (कॉमन सर्विस सेंटर) पर भी जाकर कार्ड बनवा सकते हैं।
जिला प्रबंधक सीएससी प्रदीप सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार के प्रत्येक सदस्य को पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज का लाभ दिया जाता है। पात्र ग्रामीण अपना आयुष्मान कार्ड अपनी ग्राम पंचायत में चल रहे कैंप में जाकर बनवा सकते हैं।
जिले के समस्त जनपदों में ग्राम पंचायत स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में सीएससी वीएलई द्वारा तथा कॉमन सर्विस सेंटरो पर शिविर 30 दिसंबर तक लगाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड की सेवा प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क 30 रुपये है। शुल्क अधिक लेने पर करवाई की जाएगी।