फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Gifts distributed to the beneficiaries, Maurya has also been approved for many works

हाथरस : लाभाथियों को बांटी सौगात, कई कार्यों की मंजूरी भी दे गए मौर्य

Mon, 01 Nov 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Gifts distributed to the beneficiaries, Maurya has also been approved for many works
हाथरस : महिला लाभार्थी को आवास की चाभी देते उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में आगमन के दौरान उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। नगर पालिका के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मौर्य ने गरीब कन्या विवाह योजना के तहत 20 हजार रुपये की स्वीकृत का प्रमाणपत्र भी दिया। स्वरोजगार सखी योजना के तहत महिलाओं को बैंकिंग का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया। इन्हें पॉस मशीनें भी दी गईं।
असंगठित श्रम क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिकों के परिवार की 105 बेटियों को साइकिलें दी गईं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पंजीकरण प्रमाणपत्र दिए गए। 2022 तक सभी को घर योजना के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 11 को प्रमाणपत्र दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत यह जिला ओडीएफ की श्रेणी में आ गया है। मुख्यमंत्री की रेहड़ी और पटरी वालों को लाभान्वित करने वाली योजना के तहत नगर पालिका द्वारा 10 को स्वीकृत पत्र दिए गए। तकनीकी शिक्षा के तहत कौशल योजना के 25 को प्रमाणपत्र दिए गए। कन्या सुमंगला योजना के तहत 21 बालिकाओं को प्रमाणपत्र दिए गए। 112 कल्याणकारी योजनाओं का लाकार्पण किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र की सबसे पुरानी जर्जर सड़क कपसिया मार्ग से चढ़रपुरा तक मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए कई बार ग्रामीण चुनाव बहिष्कार भी कर चुके हैं। जिरौली से नगला सुंदर तक मार्ग, रतिभानुपर से कचौरा मार्ग, नगला जलाल से बाजीदपुर मार्ग, गांव पोरा से नगला मसंद तक मार्ग, अगसौली से बाजीदपुर तक मार्ग, कैलौरा चौराहे से जलेसर सीमा तक के अतिरिक्त अनेक मार्गों की मरम्मत और निर्माण की स्वीकृत भी उपमुख्यमंत्री ने दी। मौर्य से नगर में बस स्टैंड के निर्माण के अलावा कई वर्ष पूर्व निर्मित ट्रॉमा सेंटर को चालू कराने की मांग भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed