{"_id":"62a8d340cc4b371aa03f2a62","slug":"hathras-ghantaghar-intersection-was-renamed-as-pandit-gayaprasad-chowk-hathras-news-ali2938849143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घंटाघर चौराहे का नाम हुआ पंडित गयाप्रसाद चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घंटाघर चौराहे का नाम हुआ पंडित गयाप्रसाद चौक
विज्ञापन
बाबा गया प्रसाद जी चौक के लोकार्पण के मौके पर संबोधित करते राजेन्द्र दास देवाचार्यजी महाराज। सं?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नगर पालिका द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में मंगलवार को बृज के परम संत पं. गयाप्रसाद जी की स्मृति में शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे का नामकरण बाबा गया प्रसाद चौक किया गया।
मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, पं. गयाप्रसाद महाराज के प्रपौत्र आचार्य पीयूष जी महाराज व अन्य कई संतों ने पूर्णिमा के दिन बाबा गयाप्रसाद जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पूर्व प्रतिमा का अभिषेक किया गया। पूरा वातावरण बाबा और लाला के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
नगर में आए मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य एवं आचार्य पीयूष जी महाराज का स्वागत पुष्प वर्षा के बीच संकीर्तन मंडलों ने हरिनाम संकीर्तन से किया। इस दौरान राजेंद्र दास जी महाराज ने बाबा की प्रतिमा के सामने ही बैठकर हरिनाम संकीर्तन किया। उन्होंने कहा कि बाबा बृज के अद्भुत संत थे।
विज्ञापन
हाथरस उनकी कर्मस्थली थी। हमारा सौभाग्य है कि आज हम पंडित जी महाराज की कर्मस्थली में उनकी प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं। बाबा भगवान कृष्ण के साक्षात रूप थे। बाबा और भगवान कृष्ण में कोई अंतर नहीं हैं। राजेंद्र दास ने कहा कि आज के दिन को प्रतिवर्ष बाबा के प्राकट्योत्सव के रूप में मनाया जाए।
बाबा के संबंध में समस्त जानकारी शिलालेख पर लिखवाकर इस स्थल पर लगवाई जाए, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को उनके जीवन के बारे में ज्ञान प्राप्त हो सके। आचार्य पीयूष जी महाराज ने कहा कि अपने बाबा की प्रतिमा के अनावरण का यह क्षण् उनके लिए अत्यंत ही प्रफुल्लित कर देने वाला है।
उनके पदचिह्नों पर चलकर हमको समाज को नई दिशा देनी है। बाबा का यह स्थल बहुत ही अद्भुत और सुंदर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्थल पर बाबा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई है तो इसकी सेवा पूजा भी विधि विधान से होनी चाहिए।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी संतजनों का आशीर्वाद लिया और संतों से प्रार्थना की कि नगर पर इसी प्रकार कृपा बनाए रखें, ताकि यह नगर उभरता संवरता नया हाथरस बने। नगर वासियों का स्वास्थ्य और व्यापार आदि सभी सुरक्षित रहें। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया गया।
उन्होंने घोषणा कि मंगलवार की रात को इस स्थल पर हरिनाम संकीर्तन होगा। कार्यक्रम में सभासद प्रदीप शर्मा, राजेंद्र गोयल, श्रीभगवान वर्मा, वीरेंद्र माहौर, अशोक शर्मा, अशोक गोला, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, ललित शर्मा, राजू चौधरी आदि अनेक लोग मौजूद थे।