फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Get the houses completed soon under PM Awas Yojana

हाथरस : पीएम आवास योजना में आवासों का निर्माण जल्द कराएं पूरा

Sun, 13 Mar 2022 10:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Get the houses completed soon under PM Awas Yojana
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री (पीएम) आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लक्ष्य के सापेक्ष आवास निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के लिए अब संबंधित विभाग ने कार्यवाही तेज कर दी है। लाभार्थियों को तत्काल किस्त के सापेक्ष आवासों का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक आवासों को पूर्ण कर जीओ टैगिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत इस वित्तीय वर्ष में जिले में 148 आवासों के निर्माण का लक्ष्य शासन ने दिया है। पात्रता सूची के आधार पर लक्ष्य के सापेक्ष सभी लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। इन लाभार्थियों को तीन किस्तों में धनराशि का आवंटन किया जाता है। पहली किस्त के सापेक्ष निर्माण कार्य पूर्ण होने पर विभाग की ओर से जीओ टैगिंग के उपरांत पहली व दूसरी किस्त के खर्च के सापेक्ष जीओ टैगिंग होने के बाद तीसरी किस्त की धनराशि जारी की जाती है।
विज्ञापन

यह जीओ टैगिंग ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से वर्तमान में तीसरी किस्त जारी कर दी गई है। तीसरी किस्त पहुंचने के बावजूद आवास निर्माण पूर्ण न होने की स्थिति में परियोजना निदेशक (पीडी) ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। पीडी ने कहा है कि अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कराकर फोटोग्राफ को ऑनलाइन अपलोड करें। उन्होंने बताया कि 148 के सापेक्ष 130 आवासों का निर्माण कार्य पूण हो चुका है। शेष आवासों के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा किए जाने के निर्देश लाभार्थियों को दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed