{"_id":"61afbe180ce1713ce17e2dcf","slug":"hathras-get-rid-of-stray-cows-otherwise-you-will-picket-from-21-to-tehsil-sadabad-news-ali280012379","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आवारा गोवंश से दिलाएं निजात, नहीं तो 21 से तहसील पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आवारा गोवंश से दिलाएं निजात, नहीं तो 21 से तहसील पर देंगे धरना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर आवारा गोवंश पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर आवारा पशुओं और जंगली सूअरों की समस्या से किसानों को निजात नहीं दिलाया गया तो हमलोग 21 दिसंबर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह सिसौदिया, मंडल महासचिव इंद्रपाल सिंह, दलवीर सिंह, रमेशबाबू चौहान, दलवीर सिंह आदि ने ज्ञापन में कहा कि सादाबाद तहसील के सभी गांवों में आवारा पशुओं का बंदोबस्त कर फसलों की बर्बादी को रोका जाए। गांव सोरई पट्टी शक्ति सादाबाद में पीने का पानी खराब होने की वजह से गांव की महिलाएं करीब एक किमी दूर से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं, गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।
किसानों के समस्त कर्जे माफ किए जाएं। कोविड की वजह से किसानों की स्थिति दयनीय है। किसानों को उर्वरक विक्रेताओं द्वारा किए जा रहे शोषण से मुक्ति दिलाई जाए। किसानों को फिलहाल यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। किसानों को कम से कम 15 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए, जिससे किसान फसल की सिंचाई कर सकें। ट्यूबवेल का बकाया बिल होने पर कनेक्शन न काटा जाए।
विज्ञापन
सादाबाद रजवाहा, कूपा माइनर, व करकौली गुतहरा आदि गांवों से सटे माइनरों में कई साल से पानी नहीं आ रहा है, इन माइनरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे किसान फसलों की सिंचाई का काम आसानी से कर सकें।