{"_id":"604cf2278ebc3ec8be555b32","slug":"hathras-get-lok-sabha-and-assembly-elections-by-ballot-hathras-news-ali258539481","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतपत्र से कराएं लोकसभा, विधानसभा के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतपत्र से कराएं लोकसभा, विधानसभा के चुनाव
विज्ञापन
हाथरस : स्वतंत्र जनता राज पार्टी के पदाधिकारी जनजागरण यात्रा निकालते हुए।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक मुरसान गेट आर्य समाज मंदिर में हुई। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली भी निकाली।
बैठक में गठबंधन के घटक दल स्वतंत्र जनता राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि 74 साल की आजादी में देश में सभी धर्मों, समुदाय और जातियों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में शिक्षा, नौकरी, व्यापार और राजनीति में हिस्सेदारी नहीं मिली है। इसकी वजह से 90 फीसदी मूल निवासी (एससी-एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक) समाज की स्थिति बेहद दयनीय है।
उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए कृषि को उद्योग का दर्जा मिलना चाहिए। देश में सस्ती, निशुल्क और एक समान शिक्षा नीति लागू होनी चाहिए। सीमावर्ती देशों के बीच मतभेद समाप्त कर मानव कल्याण के लिए शांति और भाईचारा स्थापित करने के लिए नवीन भारत की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने लोकसभा व विधानसभा चुनाव ईवीएम की जगह मतपत्र से कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर रवि माहौर, ओमप्रकाश माहौर, सतीश माहौर, शशिकांत गौतम, योगेश कुमार, जितेंद्र माहौर, शिवशंकर माहौर, हरीओम माहौर, रनवीर माहौर, हरीचंद्र माहौर आदि मौजूद थे।