{"_id":"623f5e9c3e93e701fa68295a","slug":"hathras-get-e-kyc-done-till-31st-may-be-deprived-of-funds-hathras-news-ali2878889185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 31 तक करा लें ई-केवाईसी, निधि से हो सकते हैं वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 31 तक करा लें ई-केवाईसी, निधि से हो सकते हैं वंचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रधानमंत्री (पीएम) किसान सम्मान निधि योजना के तहत योजना के लाभार्थियों को 31 मार्च तक ई केवाईसी करानी होगी। इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च कर दी गई है। ई केवाईसी न कराने वाले किसानों के खाते में इस बार योजना की किश्त नहीं आ सकेगी। शासन स्तर से इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
केंद्र सरकार की ओर से जिले के 1.90 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि योजना की किश्त भेजी जा रही है। अब खातों को सही करने के उद्देश्य से किसानों के खातों को बैंक व आधार से लिंक कराया जा रहा है। इस क्रम यहां जिले के किसानों को भी ई केवाईसी कराने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उपनिदेशक (डीडी) हंसराज ने बताया कि सभी किसान 31 मार्च तक ई केवाईसी करा लें, अन्यथा मार्च के बाद आने वाली किश्त किसानों के खातों में नहीं पहुंच सकेगी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के गलत खाते होने के कारण किस्त नहीं पहुंच पा रही है। आधार कार्ड को लिंक करके ई केवाईसी करानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कार्मिकों को ग्राम पंचायतों में किसानों को ई केवाईसी कराने के बारे में निर्देश दिए हैं। संवाद