फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Galan rescued sixes, fighting the winter with the help of bonfire

हाथरस : गलन ने छुड़ाए छक्के, अलाव के सहारे सर्दी से लड़ रहे जंग

Mon, 20 Dec 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Galan rescued sixes, fighting the winter with the help of bonfire
हाथरस : ठंड में आग जलाकर तापते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आधा दिसंबर बीतने के साथ सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। रविवार को पूरे दिन सर्द हवाएं चलीं। हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। तापमान में गिरावट के चलते लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। घरों में हीटर से सर्दी को दूर करने की कोशिश की जा रही है। सर्दी के चलते लोग जल्दी घरों में कैद हो रहे हैं। वहीं सामाजिक संस्थाओं ने लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबलों का वितरण भी शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का मैदानी इलाकों में साफ असर दिख रहा है। सर्द हवाओं के साथ गलन बढ़ गई है। शुक्रवार की रात से चली सर्द हवाओं का सिलसिला रविवार को भी पूरे दिन जारी रहा। रविवार को लोग सोकर उठे तो लोगों को गलन भरी सर्दी का अहसास हुआ। शहर के बाहरी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया हुआ रहा।
विज्ञापन

सर्द हवाओं के चलते लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दोपहर में कुछ समय के सूरज निकलने से आमजन को सर्दी से राहत मिली। सूरज की तपिश कम होने के साथ सर्दी का सितम दिन पर दिन बढ़ रहा है। शाम को फिर से सर्दी बढ़ गई। वहीं शहर के संडे मार्केट में गर्म कपड़ों की खरीदारी को लोगों की खासी भीड़ रही। वहीं सर्दी बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों के बाजार में बूम आ गया है। बाजारों में सर्दी के चलते शाम को सन्नाटा छाया रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed