{"_id":"5e4834878ebc3ee5bb2d9ccc","slug":"hathras-from-up-board-exam-18-preparations-reach-final-stage-hathras-news-ali2267919166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में
कुछ कमियों को दूर करने में जुटे केंद्र व्यवस्थापक, जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा
तीन रंग की उत्तर पुस्तिकाओं से नकल रोकने की होगी कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की खामियों को दूर करने में केंद्र प्रभारी जुट गए हैं। जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी है। ऑन लाइन कैमरे और वायस रिकॉर्डर ऑन लाइन लखनऊ से जोड़े गए हैं। तीन रंग की उत्तरपुस्तिकाओं से भी इस बार प्रशासन ने नकल रोकने की रणनीति बनाई है।
18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने काफी तैयारियां की हैं। 76 परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। इन कैमरों के साथ सभी केंद्रों पर परीक्षा कक्षों में वायस रिकॉर्डर भी लगाए गए हैं, जिनकी जिला प्रशासन व शासन स्तर से अभी से मॉनीटरिंग शुरू हो गई है। जहां पर भी कुछ कमी नजर आ रही है, उन परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों को उन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिकाएं रखी गई हैं। इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा की अ कॉपी लाल, ब कॉपी हरे रंग की है। हाईस्कूल की ब कॉपी नीले रंग की लाइन में आई हैं, जिनसे नकल पर नकेल का प्रयास शासन ने किया है। डीआईओएस सुनील कुमार का कहना है कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जिन केंद्रों पर छोटी मोटी कोई कमी नजर आ रही है, उन्हें दूर कराया जा रहा है।