फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: From city to village the wires are dilapidated, Diwali can be unbearable

हाथरस : शहर से गांव तक तार जर्जर, बेरौनक हो सकती है दिवाली

Tue, 11 Oct 2022 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: From city to village the wires are dilapidated, Diwali can be unbearable
हाथरस : शहर के नयागंज चौराहे पर झूलते जर्जर तार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार पर उपभोक्ताओं को बिजली दगा दे सकती है। रोशनी के इस त्योहार पर बिजली की खपत बढ़ जाती है। शहर से देहात तक तार जर्जर हालत में हैं। विभागीय अधिकारी राजस्व वसूली के काम में जुटे हैं। जिले में 581 किलोमीटर लाइनों की मरम्मत होनी है, लेकिन विभाग को इसकी सुधि नहीं है। इस कारण लोगों को दीपोत्सव के त्योहार पर बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है।
उल्लेखनीय है कि जिले को 65 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं की संख्या के हिसाब से विभाग में संसाधनों का भी अभाव है। दीपोत्सव के पर्व की शुरुआत 23 अक्तूबर धनतेरस से होगी। शहर से देहात तक बिजली के तार जगह-जगह झूल रहे हैं या फिर जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मरों के पास भी गंदगी के अंबार हैं। इन-दिनों विभागीय अधिकारी राजस्व वसूली के काम में जुटे हुए हैं। बीते महीने में 90 करोड़ के सापेक्ष विभाग 32 करोड़ रुपये ही वसूल सका है। अब अक्तूबर माह में राजस्व के काम में व्यस्त होने के कारण विभागीय अधिकारी लाइनों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए दिवाली के त्योहार पर लोगों को बिजली दगा दे सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होने हैं कार्य
ट्रांसफॉर्मरों के ऑयल की कमी को पूरा करना। डबल पोल के जर्जर जंफर की रिपेयरिंग करना, एलटी पेटी की मरम्मत, फ्यूज बदलना, जर्जर बैक एंट्री एवं लग्स लगाना, कटी-पिटी एबीसी को बदलना, ट्रांसफॉर्मर को संतुलित करने आदि काम राजस्व वसूली के चलते लटके हुए हैं। अधीक्षण अभियंता ने दिवाली से पहले लाइनों को दुरुस्त करने के लिए सभी अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। मौसम खुलने के साथ काम में जुट जाए। लाइनों का रखरखाव सही तरीके सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed