फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: From April, 200 tube well holders will get subsidy in electricity bill

हाथरस : अप्रैल से 200 नलकूप धारकों को मिलेगी बिजली बिल में सब्सिडी

Tue, 25 Jan 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: From April, 200 tube well holders will get subsidy in electricity bill
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के 200 नलकूप धारकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अप्रैल से बिजली बिल पर सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी। जिले भर में 13 हजार उपभोक्ताओं के यहां नलकूप मीटर लगने हैं। जागरूकता के बाद भी ग्रामीण मीटर लगवाने में पीछे हैं। इस कारण आने वाले दिनों में सब्सिडी से वंचित रह जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने के साथ सिंचाई के लिए सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी है। नलकूपों पर जिले भर में 13 हजार मीटर लगाए जाएंगे। बिजली विभाग ने मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक दो सौ लोगों के यहां मीटर लग चुके हैं।
विज्ञापन

जो नया कनेक्शन लेगा उस पर नया मीटर लगाने का नियम है। पुराने कनेक्शनों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। जो लोग मीटर लगवा रहे है उनको 170 प्रति हॉर्स पावर के हिसाब से ही बिल जमा करना है। बाकी बिजली का बिल सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा। माना जा रहा है नए वित्तीय वर्ष में अप्रैल से किसानों को सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान को लग रहा है बिल हो जाएगा माफ
चुनावी घोषणा के बाद ग्रामीण नलकूपों पर मीटर लगवाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों को यह लग रहा है कि कहीं सरकार उनके बिजली के बिल माफ न कर दें। नलकूपों कनेक्शन धारकों को तोहफा दे दे। इसलिए काफी किसान नलकूपों पर मीटर नहीं लगवा रहे हैं। इस कारण मीटर लगाने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इसे लेकर विभागीय अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed